ताजातरीन

6/recent/ticker-posts

Ad Code

वेबसाइट, ऐप डेवलपमेंट एवं कंटेंट @ 9971861612

चुने हुए प्रतिनिधियों को खरीदने के लिए करोड़ों दिए जा रहे, देश को बर्बाद कर रहे भ्रष्ट... जब सुप्रीम कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी - Supreme Court


भीमाकोरेगांव हिंसा के आरोपी गौतम नवलखा की घर में नजरबंदी की गुजारिश पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को भ्रष्टाचार को लेकर बहुत तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी की कि भ्रष्ट लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं, विधायक खरीदने के लिए करोड़ों रुपये दिए जा रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही। तेलंगाना में सत्ताधारी टीआएसएस के एक विधायक को कथित तौर पर बीजेपी में शामिल होने के लिए करोड़ों रुपये की पेशकश से जुड़े वीडियो का जिक्र करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी उस समय आई जब अडिशनल सॉलिसिटर जनरल एस. वी. राजू ने गौतम नवलखा जैसे लोगों को खतरनाक बताया। राजू ने ने कहा कि नवलखा जैसे सोशल ऐक्टिविस्ट देश को बर्बाद कर रहे हैं। इस पर जस्टिस के. एम. जोसेफ और जस्टिस ऋषिकेश रॉय की बेंच ने कहा, 'क्या आप जानना चाहते हैं कि कौन देश को बर्बाद कर रहा है?'

बेंच ने आगे कहा, 'भ्रष्ट लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं। हर सरकारी दफ्तर में क्या हो रहा है, आप देख ही रहे हैं। उनके खिलाफ कौन कार्रवाई कर रहा? हमने ऐसे वीडियो देखे जिसमें चुने हुए प्रतिनिधियों को करोड़ों रुपये की पेशकश की जा रही है। क्या आप कह रहे हैं कि वे ठीक हैं और देश के खिलाफ नहीं हैं?'

इस पर अडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ऐसे लोगों का बचाव करने का कोई सवाल ही नहीं है। इस पर बेंच ने कहा, 'ठीक है, आप उनका बचाव नहीं करेंगे लेकिन उन पर कोई रोक नहीं है। उनकी गतिविधियां जारी हैं।'

टीआरएस विधायक को खरीदने की कोशिश के मामले में 3 आरोपी अभी जेल में हैं। पायलट रोहित रेड्डी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रामचंद्र भारती उर्फ सतीश शर्मा, नंदा कुमार और सिमहयाजी स्वामी के खिलाफ पिछले महीने एफआईआर दर्ज की थी।


क्या आप भी एक पत्रकार (News Portal Reporter) हैं एवं अपना न्यूज पोर्टल बनाना एवं सफ़लतापूर्वक चलाना चाहते हैं?

17 पॉइंट्स की इस वीडियो को पूरा देखने के लिए एक बार समय निकालें, फिर स्वयं आप डिजिटल न्यूज पोर्टल की दुनिया में सफलता की ओर कदम बढ़ा देंगे!


ZMU Digital कंपनी द्वारा बनाये गए कुछ News Portals एवं Apps (न्यूज एप्लीकेशन) को ज़रूर देखें. यह बेहद आसान है, बस जानकारी लेने के लिए ऊपर की पूरी वीडियो देखें, हमारी प्रोफाइल देखें एवं...

किसी भी प्रश्न अथवा न्यूज पोर्टल बनवाने, चलाने हेतु सलाह के लिए हमें व्हाट्सऐप करें: 9971861612

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Web, App Development & Content @ 9971861612