ताजातरीन

6/recent/ticker-posts

Ad Code

वेबसाइट, ऐप डेवलपमेंट एवं कंटेंट @ 9971861612

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम; जयपुर, जोधपुर सहित 6 जिलों में पत्थरबाजी, तोड़फोड़


 

अग्निपथ योजना के विरोध में राजस्थान के कई जिलों में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी झड़प हुई। प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, अजमेर अलवर सहित छह जिलों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। आज विरोध की शुरुआत अलवर जिले से हुई है। यहां के बहरोड़ में आर्मी की तैयारी कर रहे युवाओं ने जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के रोकने पर वह पत्थरबाजी करने लगे। विरोध के चलते यहां तैनात पुलिस से भी प्रदर्शनकारी भिड़ गए।


हाईवे के अलग-अलग हिस्सों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। झुंझुनूं जिले में भी स्टूडेंट्स ने सड़क जाम करने की कोशिश की है। यहां के चिड़ावा कस्बे में छात्रों से पुलिस की झड़प भी हुई और रेलवे ट्रैक को भी जाम करने की कोशिश की गई।


जयपुर और जोधपुर में भी विरोध

अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का गुस्सा जयपुर और जोधपुर में भी देखने को मिल रहा है। जयपुर के सांगानेर में स्टूडेंट्स ने रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, जोधपुर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा

सीकर और श्रीगंगानगर में भी पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा है। युवाओं का कहना है कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं के हित में नहीं है। सरकार को इसे वापस लेना होगा अन्यथा उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।


क्या आप भी एक पत्रकार (News Portal Reporter) हैं एवं अपना न्यूज पोर्टल बनाना एवं सफ़लतापूर्वक चलाना चाहते हैं?

17 पॉइंट्स की इस वीडियो को पूरा देखने के लिए एक बार समय निकालें, फिर स्वयं आप डिजिटल न्यूज पोर्टल की दुनिया में सफलता की ओर कदम बढ़ा देंगे!


ZMU Digital कंपनी द्वारा बनाये गए कुछ News Portals एवं Apps (न्यूज एप्लीकेशन) को ज़रूर देखें. यह बेहद आसान है, बस जानकारी लेने के लिए ऊपर की पूरी वीडियो देखें, हमारी प्रोफाइल देखें एवं...

किसी भी प्रश्न अथवा न्यूज पोर्टल बनवाने, चलाने हेतु सलाह के लिए हमें व्हाट्सऐप करें: 9971861612

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Web, App Development & Content @ 9971861612